नेताओं के बीच खींचतान को करेंगे दूर*
– *प्रदेश स्तर पर बनाई गई टीम, शिवपुरी-श्योपुर की जिम्मेदारी नरेंद्र सिंह तोमर व प्रदीप लारिया को दी गई*
*शिवपुरी*।
शिवपुरी व श्योपुर के रूठे और नाराज भाजपा नेताओं को मनाने का काम केंद्रीय पंचायती राज मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को सौंपा गया है। शिवपुरी विधानसभा सहित जिले की अन्य चार विधानसभा सीट पर भाजपा नेताओं में जो आपसी खींचतान चल रही है इस खींचतान को दूर करने के लिए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और भाजपा नेता प्रदीप लारिया शिवपुरी आएंगे। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामलाल अग्रवाल की नसीहत के बाद प्रदेश नेतृत्व ने केंद्रीय मंत्री, प्रदेश सरकार के मंत्री, वरिष्ठ नेता व प्रदेश पदाधिकारियों को मिलाकर 46 नेताओं की टीम बनाई है, जो जिलों में जाकर टोह लेगी कि कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के बीच कितनी नाराजगी है।
*दस जुलाई से लेंगे बैठकें, नाराजगी की जाएगी दूर*
प्रदेश स्तर के नेताओं द्वारा जिले के दौरे के बाद इस फीडबैक के आधार पर ही उन्हें आगे स्थानीय कार्यकर्ताओं को चुनाव का काम सौंपा जाएगा। यह टीम जिलों में आगामी कार्यक्रमों को भी तय करेगी। बताया जा रहा है कि दस जुलाई से पहले इस टीम को दो बैठकें लेनी है। पार्टी में काफी समय से यह शिकायत पहुंच रही थी कि स्थानीय स्तर पर संगठन में कसावट जरूरी है। कई नेताओं के बीच खींचतान है। इसका खामियाजा पार्टी को आगामी विस चुनाव में भुगतना पड़ सकता है। खासकर शिवपुरी विधानसभा सहित अन्य स्थानों पर भाजपा की आपसी खींचतान की रिपोर्ट संगठन के पास प्रदेश स्तर पर पहुंची है। बताया जा रहा है कि शिवपुरी भाजपा संगठन में इस समय स्थिति खराब है और आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी को इसका नुकसान न उठाना पड़ जाए। कोलारस उपचुनाव में हार के बाद स्थानीय भाजपा संगठन की पोल खुल चुकी है। इसलिए अभी से इसे सुधारने की कवायद की जा रही है।
*जो टीम बनाई गई है वह इस प्रकार है- *
भाजपा में जो टीमें बनाई गई हैं। इसमें केंद्रीय मंत्री थावरचंद गेहलोत, नरेंद्र सिंह तोमर, वीरेंद्र खटीक समेत पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय समेत अन्य शामिल हैं।
*कौन-कौन वरिष्ठ नेता कहां- कहां जाएंगे- *
मुरैना, भिंड व ग्वालियर नगर – विक्रम वर्मा व प्रहलाद पटेल पन्ना, दतिया व ग्वालियर ग्रामीण : थावरचंद गेहलोत व आलोक संजर शिवपुरी, श्योपुर व भोपाल नगर : नरेंद्र सिंह तोमर व प्रदीप लारिया सागर, टीकमगढ़ व रायसेन : प्रभात झा व जीतू जिराती छिंदवाड़ा, सिवनी व भोपाल ग्रामीण : कैलाश विजयवर्गीय व लालसिंह आर्य सीधी व अनूपपुर : फग्गन सिंह कुलस्ते व अरविंद भदौरिया जबलपुर ग्रामीण, दमोह व छतरपुर : नंदकुमार चौहान व हेमंत खंडेलवाल गुना व अशोक नगर : सत्यनारायण जटिया व गणेश सिंह मंडला व बालाघाट : कृष्ण मुरारी मोघे व अनूप मिश्रा नरसिंहपुर व डिंडोरी : मेघराज जैन व अजय प्रताप सिंह बड़वानी व नीमच : वीरेंद्र खटीक व बंशीलाल गुर्जर देवास व होशंगाबाद : जयंत मलैया व रंजना बघेल अलीराजपुर, झाबुआ व सीहोर : गोपाल भार्गव व मनोहर ऊंटवाल रीवा, कटनी व उमरिया : भूपेंद्र सिंह व रामेश्वर शर्मा जबलपुर नगर, हरदा व बैतूल : नरोत्तम मिश्रा व सुदर्शन गुप्ता उज्जैन ग्रामीण व बुरहानपुर : राजेंद्र शुक्ला व रामकृष्ण कुसमरिया राजगढ़ व आगर : रामपाल सिंह व विनोद गोटिया सतना व सिंगरौली : गौरीशंकर शेजवार व ऊषा ठाकुर उज्जैन नगर, धार व रतलाम : जयभान सिंह पवैया व विजेश लूनावत इंदौर नगर व मंदसौर : उमाशंकर गुप्ता व कैलाश सोनी।






Be First to Comment