
शिवपुरी। जिला मुख्यालय पर हैप्पी डेज स्कूल के पास एबी रोड़ पर आज सुबह ट्रक की टक्कर से एक 14 वर्षीय बालिका जूली पुत्री पप्पू जाटव की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने ट्रक को बरामद कर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ भादवि की धारा 304 ए का मामला कायम किया है। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बालिका जब सड़क से गुजर रही थी तभी तेज गति से आ रहे ट्रक ने बालिका को अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में जूली गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।






Be First to Comment