Press "Enter" to skip to content

कलेक्टर की कार्यवाही- एक अधीक्षक किया निलंबित, प्रभारी जिला संयोजक का थमाया नोटिस

शिवपुरी। कलेक्टर श्रीमती शिल्पा गुप्ता ने जनजाति कार्य विभाग द्वारा जिला मुख्यालय शिवपुरी में संचालित विभिन्न छात्रावासों का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित छात्रावास अधीक्षक एवं संबंधित कर्मचारियों से जानकारी ली। श्रीमती गुप्ता ने इस दौरान लाल कॉलेज के सामने के स्थित उत्कृष्ट शिक्षा केन्द्र के अधीक्षक श्री रमेश चंद्र आदिवासी को लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर आगादा मिंज को सुभाषपुरा स्थानांतरित करने के निर्देश दिए और प्रभारी जिला संयोजक बी.के.माथुर को कारण बताओ नोटिस जारी कर 07 दिन में जवाब देने के निर्देश दिए है। निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय दण्डाधिकारी शिवपुरी एल.के.पाण्डे सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर श्रीमती गुप्ता ने जनजाति कार्य विभाग द्वारा संचालित सीनियर बालिका छात्रावास और बालिका उत्कृष्ट शिक्षा केन्द्र शिवपुरी, अनुसूचित जाति छात्रावास कमलागंज, पोस्ट मेट्रिक छात्रावास कमलागंज, प्री-मेट्रिक छात्रावास शिवमंदिर टॉकिज के सामने, फतेहरपुर रोड़ स्थित छात्रावास, लाल कॉलेज के सामने स्थित उत्कृष्ट शिक्षा केन्द्र का अवलोकन किया।

  

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!