शिवपुरी-शहर के कष्टमगेट जीवन विहार में आयोजित स्नकूर और पूल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के फायनल विजेता नितिन शुक्ला रहे जबकि उपविजेता खिलाड़ी के रूप में मोहित धनावत व शिवम रहे। विजयी प्रतियोगियों को शील्ड व नगद राशि का चैक प्रदान कर स्नूकर चैम्पियनशिप 2 के-18 प्रतियोगिता का समापन हुआ।

प्रतियोगिता के आयोजक नीलेश निगम ने जानकारी देते हुए बताया कि स्नकूर एवं पूल प्रतियोगिता के क्वार्टर फायनल में चिराग ने नमन को 2-1 से मोहित ने आस को 2-0 से नितिन ने आकाश केा 2-0 से और ओशो ने अर्जुन को 2-1 से हराकर सेमीफायनल में प्रवेश किया और वहीं सेमीफायनल में मोहित ने चिराग को 2-1 से और नितिन ने ओशो को 2-0 से हराकर फायनल में अपना स्थान सुनिश्चित किया। जब प्रतियोगिता का फायनल मैच हुआ उसमें नितिन श्ुाक्ला ने मोहित धनावत को 4-0 से हराकर प्रतियोगिता में जीत हासिल कर विजेता बनकर खिताब जीता। वहीं पूल प्रतियोगता में नितिन से शिवम को 4-2 से हराकर जीत हासिल की। इस प्रतियोगिता के जीतने पर प्रथम पुरूस्कार 5100 रूपये की नगद राशि का चैक और ट्राफी विजयी प्रतिभागी नितिन शुक्ला को आयोजक संस्थान के द्वारा प्रदान किया गया। पूल प्रतियोगिता में भी नितिन श्ुाक्ला को 1100 रूपये की राशि व ट्रॉफी के साथ पुरूस्कृत किया गया। द्वितीय पुरूस्कार प्रतियोगिता के उपविजेता मोहित धनावत को ट्रॉफी और स्टिक प्रदान की गई व पूल में द्वितीय पुरूस्कार में ट्रॉफी शिवम को प्रदान की गई। वहीं सेमीफायनल रनरअप रहे चिराग और ओशो को भी ट्रॉफी के साथ पुरूस्कृत किया गया। इस प्रतियोगिता में दर्शकों और खिलाडिय़ों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया।






Be First to Comment