![]() |
| file photo |
नासिर खान, बैराड। कृषि उपज मंडी बैराड़ में काम कर रही व्यापारी फर्म वर्धमान ट्रेडिंग कंपनी द्वारा ग्रेटर नोएडा को 10 दिन पूर्व लोड किया गया ट्रक जिसमें तीन सौ बोरी सोयाबीन कीमत 10लाख38 हजार रुपये मूल्यका गंतव्य स्थान पर आज तक नहीं पहुंचा है जिससे व्यापारी परेशान है।
व्यापारी द्वारा उक्त आशय की रिपोर्ट स्थानीय पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई है। वर्ध मान ट्रेडिंग कंपनी के प्रोपराइटर ऋषभ कुमार जैन ने बताया कि उनके द्वारा 23 जून को शीतला ग्वालियर ट्रांसपोर्ट फतेहपुर रोड शिवपुरी की बिल्टी क्रमांक1078 से 301 बोरी सोयाबीन बजन 271 क्विंटल मूल्य 10 लाख 38 हजारुपये का ट्रक क्रमांक एमपी 07 एचबी 4578 के द्वारा नोएडा की फर्म श्रीनाथ जी फूड्स प्राइवेट लिमिटेड सूरजपुर इंडस्ट्री एरिया ग्रेटर नोएडा के लिए समस्त कागजातों सहित भेजा था जो आज दिनांक तक संबंधित फर्म को प्राप्त नहीं हुआ है द्य व्यापारी द्वारा ट्रक मालिक एवं ट्रांसपोर्टर से संपर्क करने पर उसके द्वारा उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया जिस कारण व्यापारी ने परेशान होकर बैराड़पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज करा कर कार्यवाही की मांग की है।







Be First to Comment