Press "Enter" to skip to content

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह 3 व 4 जुलाई को शिवपुरी में, प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं में उत्साह

शिवपुरी-भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद राकेश सिंह 1 से 4 जुलाई तक अशोकनगर, गुना एवं शिवपुरी जिलों के प्रवास पर रहेंगे। शिवपुरी जिले में प्रथम नगर आगमन की तैयारियों को लेकर भाजपा की जिला बैठक मुदगल भवन पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील रघुवंशी की अध्यक्षता एवम जिला संगठन मंत्री देवेंद्र भार्गव,राज्यमंन्त्री राजू बाथम,पूर्व विधायक एवं जनआशीर्वाद यात्रा संभाग सह संयोजक नरेंद्र विरथरे, प्रदेशकार्यसमिति सदस्य ओमप्रकाश खटीक,वीरेंद्र रघुवंशी,देवेंद्र जैन, सुरेन्द्र शर्मा,धैर्यबर्धन शर्मा,अजित जैन,ओमप्रकाश शर्मा ,भानु दुबे के आतिथ्य में सम्पन्न हुई ।
जिले की कामकाजी बैठक में संबोधित करते हुए जिला संगठन मंत्री देवेंद्र भार्गव ने कहा कि संगठन में कार्यकर्ता से जीवंत संपर्क व संगठन की गतिशीलता के लिए प्रवास  आवश्यक होता है ।इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह जी 3 व 4 जुलाई को शिवपुरी प्रवास पर रहेंगे जो 3 जुलाई को
सायं 7 बजे गुना से शिवपुरी के लिए कार द्वारा प्रस्थान करेंगे। आप रात्रि 8.30 बजे शिवपुरी पहुंचकर रात्रि 9 बजे कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। शिवपुरी में रात्रि विश्राम करेंगे।
4 जुलाई को शिवपुरी में प्रात: 11 बजे जिला बैठक लेंगे, 1.30 से विधानसभा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेंगे। सायं 6.30 बजे शिवपुरी से झांसी के लिए कार द्वारा प्रस्थान करेंगे। आप रात्रि 8.43 बजे चैन्नई राजधानी एक्सप्रेस द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह जी के आगमन पर कार्यकर्ताओ के साथ रूट तय किया व सभी कार्यकर्ताओ से आग्रह किया कि प्रदेशाध्यक्ष जी के प्रथम नगर आगमन  ऐतिहासिक स्वागत करे साथ ही प्रदेश अध्यक्ष जी 24 घंटे जिले में रहकर संगठन के सभी वरिष्ठ व कार्यक्रताओ से श्रेणीवार बैठक करेंगे।माननीय प्रदेश अध्यक्ष जी को जिले के सभी मंडल,मोर्चा,प्रकोष्ट के कार्यकर्ता जिले की सीमा अटलपुर में पहुचकर स्वागत करेंगे तदुपरांत बदरवास,लुकवासा,कोलारस ,बडौदी,गुना नाका पर कार्यकर्ता स्वागत करेंगे।4 जुलाई को सुबह 10 बजे सर्किट हाउस से शहर के अस्पताल चौराहा,कोर्ट रोड, माधव चोक,पानी की टंकी,फिजिकल से कार्यक्रम स्थल स्थान परिणय वाटिका में  जिले की बैठक तथा 1:30 बजे से विधानसभा वॉर बैठक आयोजित की जाएंगी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!