5 जुलाई को करेंगे नगरपालिका का घेराव

शिवपुरी- अग्रवाल समाज के अग्रकुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन की अमर शहीद तात्याटोपे स्मारक के समीप स्थापित महाराजा अग्रसेन चौक निर्माण में हो रही अलाली व लेटलतीफी को लेकर मध्यदेशीय अग्रवाल समाज में रोष उत्पन्न है और इसे लेकर समाज द्वारा आवश्यक बैठक का आयोजन रविवार को किया गया। इस बैठक में मध्यदेशीय अग्रवाल समाज के अध्यक्ष निर्मल कुमार गुप्ता ने समाज के बीच अपनी बात रखते हुए कहा कि मप्र शासन की मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के निर्देश पर विधायक प्रतिनिधि तरूण अग्रवाल और वरिष्ठ पार्र्षद डिम्पल जैन (पत्ते वाले) द्वारा नगर पालिका के अंतर्गत महाराजा अग्रसेन चौराहे के स्थान परिवर्तन को लेकर बात कही गई थी और निर्देश थे कि जो भी इस प्रतिमा और चौक स्थान में राशि व्यय होगी वह विधायक निधि के द्वारा नगर पालिका के माध्यम से समाज को प्रदान की जाएगी, इसे लेकर समाज द्वारा करीब 3-4 लाख रूपये इस प्रतिमा व अग्रसेन चौक स्थान परिवर्तन को लेकर हुआ लेकिन आज तक समाज द्वारा यह भुगतान नगर पालिका द्वारा प्रदान नहीं किया गया। इस दौरान बैठक में बोलते हुए पूर्व अध्यक्ष अजीत अग्रवाल ने कहा कि नगर पालिका का यह मनमानीपूर्ण रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और समाज के साथ हो रहे इस तरह के छलावे को दरकिनार कर हमें सामाजिक रूप से एकत्रित होकर आगामी समय में आने वाले चुनावों का बहिष्कार करना होगा तभी राजनैतिक दल और नगर पालिका के कर्ताधर्ताओं को अक्ल आएगी। बैठक में बोलते हुए महामंत्री सतीश मंगल ने कहा कि हमें नगर पालिका और मंत्री से कोई बैर नहीं लेकिन आगामी समय में महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह आने वाला है और हमारे अग्रज की प्रतिमा और चौक निर्माण ना होने के कारण हालात बदहाल है ऐसे में अब इस निर्माण कार्य की राशि या तो नगर पालिका दे अथवा नहीं तो समाज द्वारा नगर पालिका और जिलाधीश को शिकायत कर अपनी बात रखी जाएगी। इस पर सर्वसमाज ने अपनी सहमति प्रदान की और आगामी 5 जुलाई को प्रात: 11 बजे नगर पालिका पहुंचकर वहां महाराजा अग्रसेन प्रतिमा पर हुए व्यय की राशि प्रदान करने व अग्रसेन चौक को पुन: शीघ्र नए स्वरूप में निर्माण कार्य कराने की मांग की जाएगी। इस सदंर्भ में यह ज्ञापन नगर पालिका को सौंपने के बाद जिलाधीश के पास भी जाऐंगें और उन्हें भी अपनी समस्या से अवगत कराऐंगे साथ ही 5 जुलाई को शिवपुरी प्रवास पर आ रही मप्र शासन की धर्मस्व मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया से भी मध्यदेशीय अग्रवाल समाज का प्रतिनिधि मण्डल मिलकर अपनी समस्या बताएगा और इसके शीघ्र निराकरण की मांग करेगा। इस बैठक में मध्यदेशीय अग्रवाल समाज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पदमचंद जैन, उपाध्यक्ष श्याम गुप्ता चैनू, सह.वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती तनुजा गर्ग, सहमंत्री अमित बिंदल, प्रचार मंत्री अरिहंत जैन सहित समाज के वरिष्ठजन श्रेयांस कुमार जैन, गिरनारी लाल जैन, पीडी सिंघल, भरोसी लाल गुप्ता, विनोद गुप्ता छर्च वाले, एड.गोविन्दशरण गोयल, रमेशचंद गुप्ता, सुनील गर्ग मामू आदि सहित समाज के सैकड़ों समाज बन्धु बैठक में मौजूद रहे जिन्होनें महाराजा अग्रसेन चौक को लेकर शीघ्र निर्माण कराए जाने और व्यय राशि भुगतान को लेकर अपनी मांग समाज के बीच रखी।






Be First to Comment