
शिवपुरी। फिजिकल थाना क्षेत्र के नवग्रह मंदिर के पीछे से पुलिस ने चार युवकों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया है कि मुखबिर से सूचना मिली कि नवग्रह मंदिर के पीछे कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। तभी मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपी समीर पुत्र पप्पू खान 20 साल निवासी संजय कॉलोनी, सलीम पुत्र छुटई खान 26 साल, राजा पुत्र चिम्मन खान 18 साल, हारिस पुत्र पप्पन खान 19 साल निवासी चीलौद शिवपुरी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उनके कब्जे से एक ताश की गड्डी व 1 हजार 520 रुपए जब्त कर लिए गए हैं।






Be First to Comment