
शिवपुरी। राज्य शिक्षा केंद भोपाल के निर्देशानुसार विकास खण्ड कोलारस अंतर्गत आने वाले प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय में लिए जाने वाले बेसलाइन टेस्ट के छात्र एवम छात्राओ का दक्षता जांच करने के लिए आर एस के भोपाल से जांच करने डॉ प्रवीणा कौशल ने सेसई सड़क एव माध्यमिक विद्यालय बेहटा का औचक निरीक्षण किया ।
निरीक्षण के दौरान माध्यमिक विद्यालय सेसई सड़क मे प्रधान अध्यापक प्रीतम राजे एवं अन्य स्टाफ से बातचीत की ऒर बेसलाइन टेस्ट के संबंध मे उनके द्वारा पूछे गए प्रश्नों का संतोषजनक जबाब न मिलने पर नाराजगी जाहिर की। डॉ कौशल ने टेस्ट के प्रपत्र भरने के निर्देश दिए। इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय सेसई सड़क के शाला प्रमुख नंद कुमार जाटव व समस्त स्टाफ को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा केंद्र की एपीसी अनीता गुप्ता, बीएसी दामोदर प्रसाद वर्मा, दीपक भगोरिया व सीएसी उपस्थित थे।







Be First to Comment