Press "Enter" to skip to content

कलेक्टर गुप्ता ने चार सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को दिए पीपीओ

शिवपुरी। कलेक्टर श्रीमती शिल्पा गुप्ता ने जिलाधीष कार्यालय के सभाकक्ष में 30 जून 2018 को विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत 04 शासकीय सेवकों को सेवानिवृत्त होने पर पीपीओ प्रदाय कर उनके उज्ज्वल एवं सुखद भविष्य की कामना की। उन्होंने सेवानिवृत कर्मचारी द्वारा सेवाकाल के दौरान किए गए कार्यों की भी सराहना की। इस मौके पर जिला पेंशन अधिकारी श्रीमती छवि जैन विरमानी, सहायक पेंषन अधिकारी सहित सेवानिवृत्त कर्मचारी और उनके कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे। पीपीओ प्राप्त करने वाले सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों में शिक्षक जगदीश प्रसाद भार्गव, सहायक शिक्षक बृजमोहन दुबे, शिक्षक कमलेश कुमार श्रीवास्तव, शिक्षक महेश कुमार पंचवेदी शामिल है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!