
शिवपुरी। सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के कलोथरा गांव में आठ साल की मासूम बच्ची को सांप ने डस लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। जानकारी के मुताबिक सोमा पुत्री राजू आदिवासी उम्र 8 वर्ष निवासी कलोथरा घर पर आंगन में खेल रही थी। इसी दौरान सांप ने बच्ची को पैर में डस लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। सोमवार की सुबह सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।






Be First to Comment