
शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम समोहा में सोमवार की देर शाम एक युवती अपने खेत पर गई थी, तभी वहां गांव का एक युवक आया और युवती के साथ दुष्कर्म कर दिया। युवती की शिकायत पर करैरा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। युवती अपने खेत पर थी, उसी दौरान आरोपित अमित लुहार वहां और उसके साथ दुष्कर्म कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया। यह बात युवती ने अपने परिजनों को बताई, जिसके बाद युवती की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।







Be First to Comment