

शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाण्डे का स्थानांतरण ग्वालियर हो जाने पर आज उनके शिवपुरी निवास पर उनको विदाई आओ सँवारें अपनी शिवपुरी टीम के सभी साथीगण पहुंचे। उनको पुष्पहार, शाल, श्रीफल, पुष्पगुच्छ देकर उनके अच्छे कार्यकाल के लिए बधाई दी। जाते हुए उनको याद स्वरूप सभी साथियों द्वारा एक अशोक वृक्ष भेंट कर उसे श्रीमती एवं श्री पाण्डे के हाथों से पुलिस अधीक्षक निवास परिसर में रोपित किया।





