Press "Enter" to skip to content

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह के दौरे में दिखी गुटबाजी, स्वागत रहा फीका, आम जनता का नहीं दिखा रूझान

शिवपुरी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सांसद राकेश सिंह के प्रथम नगर आगमन पर जो स्वागत प्रदेशाध्यक्ष का होना चाहिए था वह नजारा यहां देखने को नहीं मिला। बुधवार को स्वागत कार्यक्रम फीका देखा गया। इस फीके स्वागत को पार्टी की आपसी गुटबाजी से जोड़कर देखा जा रहा है।

इसके अलावा कोर्ट रोड से माधव चौक तक स्वागत रैली के दौरान आम आदमी में कोई भी उत्साह प्रदेशाध्यक्ष को लेकर नहीं था। अधिकतर दुकानदान व अन्यजनों ने इस स्वागत से कन्नी काट ली। गिने-चुने कार्यकर्ता ही इस स्वागत रैली में देखे गए। सर्किट हाउस पर प्रारंभ में तो खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया भी इस स्वागत रैली में शामिल नहीं हो सकीं। बाद में वह कोर्ट रोड पर पोहरी विधायक प्रहलाद भारती के घर से इस रैली में शामिल हुईं। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!