Press "Enter" to skip to content

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के प्रथम आगमन पर किसान मोर्चा ने पाँच स्थानों पर किया जोरदार स्वागत

शिवपुरी। पहली बार शिवपुरी दौरे पर आए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इसी क्रम में भाजपा किसान मोर्चा द्वारा जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र सोनू बिरथरे के नेतृत्व में शिवपुरी विधानसभा सहित पांचों विधानसभाओं के पदाधिकारियों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह का जोरदार स्वागत किया गया। किसान मोर्चा की शिवपुरी विधानसभा के पदाधिकारियों द्वारा शिवपुरी टॉकीज के नीचे मंच बनाकर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र सोनू बिरथरे सहित मोर्चा के पदाधिकारियों ने प्रदेशाध्यक्ष को हल भेंट किया, साथ ही उन्हें केलों से तौला। इसी क्रम में चाबीघर पर किसान मोर्चा के कोलारस विधानसभा के पदाधिकारियों द्वारा प्रदेशाध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। स्वागत के क्रम में पुराने बस स्टेण्ड पर करैरा विधानसभा, प्राइवेट बस स्टेण्ड पर पोहरी विधानसभा, महादेव बेकरी पर पिछोर विधानसभा के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। इस मौके पर रामकिशन यादव, भरत धाकड़, रवि रावत, नरेन्द्र सिकरवार, पूरन सिंह लोधी, राहुल राहौरा, राजू शर्मा, प्रदीप त्रिवेदी, महेन्द्र यादव, शैलेन्द्र शर्मा, कमलेश तिवारी, नीरज व्यास, राजकुमार शर्मा, पवन लोधी, नीटू दुबे, रामेश्वर गुर्जर, जंडेल सिंह गुर्जर, नबाव सिंह कुशवाह, बवलीर सिंह चौहान, पंजक राठौर, अतुल शुक्ला, अमन मिश्रा, गगन खटीक, राजीव जैन, गणेश गुप्ता, चंद्रकुमार बंसल, पंकज शर्मा, सुरेन्द्र लोधी, गुरमीत सिंह चीमा, नरेन्द्र यादव, मनोज रघुवंशी सहित बड़ी संख्या में किसान मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!