
शिवपुरी। केंद्रीय मंत्री एवं सांसद नरेंद्र सिह तोमर 6 जुलाई शुक्रवार को शिवपुरी जिले के दौरे पर रहेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने बताया कि आज सुबह 10.30 बजे नरेन्द्र सिंह तोमर होटल टूरिस्ट विलेज भदैया कुंड पर जिले की बैठक लेंगे। इस बैठक में जिले के पदाधिकारी, जिला प्रभारी,भाजपा प्रदेश पदाधिकारी,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ,जिले में निवासरत मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी,जिले में निवासरत प्रकोष्ट ,विभाग,प्रकल्प के प्रदेश संयोजक/सह संयोजक,सांसद, विधायक,जिले में निवासरत निगम- मंडल-प्राधिकरण के अध्यक्ष,पूर्व सांसद,पूर्व विधायक.पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व प्रदेश पदाधिकारी भाजपा, पूर्व जिला महामंत्री, मीसाबंदी,जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष, क्षेत्रीय दुग्ध संघो के अध्यक्ष, मोर्चा के जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष भाजपा सभी से अनुरोध है कि समय पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें।








Be First to Comment