

शिवपुरी। नगर पालिका कार्यालय में बीते दिनों राशनकार्ड प्रभारी तोमर के साथ वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद लालजीत आदिवासी द्वारा मारपीट करने का मामला अभी शांत नहीं हुआ कि पार्षद ने प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रबंधक के साथ मारपीट कर दी और शासकीय दस्तावेजों को फेंक दिया। इस घटना के के विरोध में प्रधानमंत्री आवास योजना के कर्मचारी पार्षद के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं जिससे कार्यालय में आज कोई काम नहीं हुआ जिस कारण हितग्राही कार्यालय के चक्कर लगाते रहे। मारपीट की यह घटना कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसमें पार्षद मारपीट करते हुए स्पष्ट दिखाई दे रहा है। 
पहले भी पार्षद ने की थी नपा कर्मचारी से मारपीट
इनका कहना है
वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद लालजीत आदिवासी कल दोपहर कार्यालय किसी फाइल की जानकारी के लिए आए थे और आते से ही वह मेरी कुर्सी पर बैठ गए, लेकिन जनप्रतिनिधि होने के कारण मैंने उनका सम्मान कर उन्हें कुर्सी पर ही बैठे रहने दिया। बाद में वह फाइल की जानकारी लेने लगे जिस पर मैंने अपने कर्मचारियों को फाइल लाने के लिए कहा और कर्मचारी जब फाइल लाने में लेट हो गया तो पार्षद ने मुझे गालियां देना शुरू कर दी और जब मैंने उन्हें रोका तो पार्षद ने हाथापाई शुरू कर दी। इसी घटना के विरोध में आज सभी कर्मचारियों ने काम रोक दिया है, लेकिन मैं उन्हें समझा रहा हूं कि लोगों को काम बंद होने से परेशानी हो रही है इसलिए वह अपना काम जारी रखें। दोपहर से काम शुरू हो जाएगा।
मारपीट जैसी कोई बात नहीं है, मैं फाइल दिखवाने गया था और अपना काम करके मैं वापस आ गया।
प्रधानमंत्री आवास योजना कार्यालय के प्रबंधक के साथ पार्षद लालजीत आदिवासी ने मारपीट की है इसकी जानकारी मुझे नहीं है। अगर ऐसा कुछ है तो मैं मामले को दिखवाकर कार्रवाई करूंगा।
आपके द्वारा यह जानकारी मुझे मिली है अगर कर्मचारी मेरे पास पार्षद की शिकायत लेकर आते हैं तो उनकी सुनवाई कर पार्षद पर कार्रवाई की जाएगी। पूर्व में भी पार्षद आदिवासी ने नगर पालिका के कर्मचारी तोमर के साथ भी इस तरह की घटना कारित की थी, लेकिन शिकायत न आने के कारण पार्षद पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।







Be First to Comment