Press "Enter" to skip to content

मॉर्डन स्कूल के बॉचमैन के घर से पड़ोसी ने की 72 हजार की चोरी, पुलिस ने दबोचा, सामान बरामद

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली खेड़ापति कॉलोनी में स्थित मॉर्डन स्कूल में चौकीदार के पद पर कार्यरत के घर अज्ञात चोरों ने धाबा बोल दिया। चोर घर से सोने-चांदी के जेवरात सहित 74 हजार रुपए का सामान ले गए। फरियादी ने पड़ोसी पर संदेह जाहिर किया। पुलिस ने संदेही को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की तो उसने अपना चोरी करना स्वीकार लिया उसके साथ एक अन्य आरोपी भी था जिसे पुलिस गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।
जानकारी के अनुसार सुरेश पुत्र कल्याण सिंह राठौर मॉर्डन स्कूल में चौकीदार के पद पर कार्यरत है और स्कूल के ही कमरे में रहता है। बुधवार-गुरूवार की दरम्यानी रात्रि वह अपनी पत्नी के साथ रात्रि में 1 बजे पानी भरकर कमरे में सो गए, जब सुबह 5 बजे सुरेश जागा तो घर में सामान फैला हुआ था। जब घर की तलाशी ली तो घर में रखा इंडेन कंपनी का गैस सिलेण्डर, बक्सा में रखी एक जोड़ी सोने की झुमकी कीमत 45 हजार रुपए, एक जोड़ी सोने के टॉक्स कीमत 13 हजार, दो जोड़ी चांदी की पायल कीमत 4 हजार रुपए सहित अन्य सामान गायब मिला। सुरेश एवं उसकी पत्नी ने आसपास सामान की तलाश की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद सुरेश ने देहात थाने पहुंचकर चोरी की रिपोर्ट लिखाई। चोरी गए सामान की कीमत 72 हजार रुपए आंकी गई। सुरेश ने पड़ोसी पवन पर चोरी का संदेह जताया। पुलिस ने संदेह के आधार चोरी का प्रकरण दर्ज कर सुरेश को गिरफ्तार कर लिया। जब पुलिस ने आरोपी से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने चोरी करना स्वीकार कर लिया। आरोपी ने बताया कि वारदात में उसके साथ एक अन्य आरोपी भी शामिल था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से आधा माल भी बरामद कर लिया है। 


More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!