शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के विवेकानंद कॉलोनी में रहने वाला 14 वर्षीय छात्र अनिरूद्ध शर्मा पुत्र राजेश कुमार शर्मा 5 जुलाई को को शाम के समय घर से इन्टैक्स कोचिंग जाने की कहकर निकला था, लेकिन जब वह घर लौटकर वापस नहीं पहुंचा तो पिता ने उसकी तलाश की, लेकिन कहीं उसका सुराग नहीं लगा। कल अनिरूद्ध के पिता ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि एमडी गुप्ता के पास इन्टैक्स कोचिंग से उसका बेटा गुम हो गया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।









Be First to Comment