Press "Enter" to skip to content

बड़ी खबर: पूरनखेड़ी टोल प्लाजा पर दबंगों ने किया पथराव, हमलावर सीसीटीवी कैमरे में कैद

शिवपुरी। कोलारस क्षेत्र में पूरनखेड़ी पर स्थित टोल प्लाजा पर विवादों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बीती रात्रि टोल प्लाजा पर कुछ लोगों का कर्मचारियों के साथ विवाद हो हुआ। मुंहबाद से शुरू हुआ यह विवाद मारपीट तक जा पहुंचा। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने टोल प्लाजा पर जमकर पथराव किया जिसमें कुछ कर्मचारी घायल भी हो गए। पथराव करने वालों की यह घटना सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गई। जो फुटेज सामने आए हैं उसमें कुछ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। टोल प्लाजा कर्मचारियों ने घटना की शिकायत कोलारस पुलिस में दर्ज कराई। पुलिस द्वारा घायलों का मेडीकल कराया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो उक्त पथराव राजनैतिक लोगों द्वारा कराया गया है। बताया जा रहा है कि कुछ राजनैतिक लोग अपने कर्मिशियल वाहनों को टोल फ्री कराना चाहते हैं इसलिए वह टोल प्लाजा को लगातार निशाना बना रहे हैं। यहां बताना होगा कि आये दिन टोल प्लाजा पर कोई न कोई नया विवाद होता ही रहता है। 

इनका कहना है

टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने मारपीट की शिकायत दर्ज कराई। घायलों का मेडीकल कराया जा रहा है। पथराव की बात सामने आ रही है उसके सीसीटीवी फुटेज मंगाए हैं यदि फुटेज में ऐसा कुछ सामने आता है तो दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

सुजीत सिंह भदौरिया एसडीओपी कोलारस


More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!