Press "Enter" to skip to content

नवागत पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने सपत्नि बांकड़े हनुमान जी के दर्शन कर संभाला शिवपुरी का कार्यभार


शिवपुरी। बीते रोज पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाण्डे के स्थानांतरण के बाद जिला सतना से शिवपुरी ट्रांसफर होकर आए एसपी राजेश कुमार हिंगडकऱ ने पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करने से पहले नवागत एसपी राजेश कुमार बांकड़े हनुमान के दरबार मेें पहुंचे। जहां उन्होंने हनुमान जी के चरणों में सिर झुकाकर शिवपुरी में अपने कार्यभार की शुरूआत की। 
विदित हो कि बीते दिनों पुलिस मुख्यालय से जारी सूची में पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाण्डे का ट्रांसफर 13 बटालियन ग्वालियर कर दिया था। जिस पर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाण्डे ने शिवपुरी एसपी का चार्ज एडीशनल एसपी कमल मौर्य को सौंपकर चले गए। उसके बाद आज शनिवार को शिवपुरी पहुंचे नवागत पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार हिंगडकऱ सपत्नि बांकड़े हनुमान के मंदिर पहुंचे और यहां पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना के बाद पुलिस अधीक्षक ने आर्शीवाद लेकर अपने कार्यालय पहुंचे और अपना कार्यभार संभाला। 


More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!