
शिवपुरी। जिले की करैरा थाना क्षेत्रांतर्गत आने वाले ग्राम अमोला क्रेशर के पास हाइवे पर एक गैस टैंकर के अनुज पुत्र रतिराम पाल उम्र 7 वर्ष निवासी काली पहाड़ी करैरा रविवार शाम के समय ग्राम खरवाजा में रहने वाली मौसी के यहां अपने पिता रतिराम के साथ जा रहा था। वह घर से चलकर अमोला क्रेशर पर उतरे और गांव जाने के लिए हाइवे क्रॉस करने लगे। उसी समय तेज गति से आ रहे गैस टैंकर के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए अनुज में टक्कर मार दी। घटना में अनुज की मौके पर ही मौत हो गई वहीं चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। बालक के पिता ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को देने के बाद भी वह एक घंटे तक नहीं आई। उसके पुत्र की लाश वहीं सड़क पर पड़ी रहीं। इतना ही नहीं एम्बूलेंश भी एक घंटे तक नहीं आई। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।









Be First to Comment