– भाजपा में एकाएक गतिविधियां हुई तेज
शिवपुरी। नगरपालिका अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह के खिलाफ भाजपा पार्षद अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारियों में जुट गए हैं। सूत्रों ने बताया है कि अध्यक्ष की कार्यप्रणाली से नाराज चल रहे पार्षदों को एकजुट करने की तैयारी की कुछ भाजपा पार्षदों द्वारा की जा रही है। अविश्वास प्रस्ताव में लगभग 31 पार्षदों की जरूरत होगी लेकिन भाजपा के पास इतने पार्षद नहीं हैं। अब दूसरे पार्षदों से संपर्क करने कीे रणनीति चल रही है। ऐसे में खुद भाजपा के पार्षदों को एकजुट रखना सबसे बड़ी चुनौती होगी। क्योंकि नगर पालिका उपाध्यक्ष के चुनाव में सबसे ज्यादा पार्षद होने के बाद भी भाजपा के उम्मीदवार भानु दुबे हार गए थे और उपाध्यक्ष पद कांग्रेस के खाते में चला गया था। सूत्रों ने बताया कि भाजपा के एक खेमे में इस समय नपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज देखी जा रही हैं।






Be First to Comment