मानस भवन में आयोजित होगा कार्यक्रम

शिवपुरी –पाल बघेल समाज शिवपुरी की एक आवश्यक बैठक का आयोजन 10 जुलाई 2018 मंगलवार को शिवपुरी में किया जा रहा है। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मौजूद रहेंगे जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में म.प्र. चुनाव अभियान समिति की सदस्य श्रीमती रमा पाल मौजूद रहेंगी। इस अवसर पर अंचल भर के वरिष्ठ समाजसेवी भी मौजूद रहेंगे। यह कार्यक्रम मानस भवन गांधी पार्क में सुबह 10 बजे से किया जाएगा। बैठक के संयोजक सुरेश सिंह बघेल अध्यक्ष बघेल क्षत्रिय संघ ग्वालियर ग्रामीण रहेंगे, यह जानकारी समाज के मीडिया प्रभारी नेपाल सिंह बघेल ने दी।









Be First to Comment