Press "Enter" to skip to content

मुझे पूरा विश्वास है मप्र के मानचित्र में SDM PUBLIC SCHOOL अपनी अमिट छाप अवश्य छोड़ेगा: सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया

एसडीएम पब्लिक स्कूल की कोलारस शाखा का भव्य शुभारंभ

शिवपुरी। शिक्षा की मप्र में आज बहुत जरूरत बन चुकी है। हमारे पास हजारों स्कूल एवं शिक्षक हैं, लेकिन कई स्कूल सड़क एवं शौचालय में आयोजित किए जा रहे हैं, यह बड़े खेद की बात है जो वर्तमान परस्थिति हमारे राज्य में है। इस परिस्थिति में जिस कठिनाई का सामना हमें करना पड़ रहा है उसकी भरपाई एसडीएम जैसी संस्थाएं जरूर करेंगी इसका मुझे पूरा विश्वास है, उक्त बाद सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा एसडीएम पब्लिक स्कूल कोलारस के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि की आसंदी कही। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में कांग्रेस जिलाध्यक्ष बैजनाथ सिंह यादव व कोलारस नगर पंचायत अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे एवं कोलारस विधायक महेन्द्र सिंह यादव उपस्थित रहे। 

श्री सिंधिया ने कहा कि सक्सेना जी को मैं अपनी तरफ से बधाई देना चाहता हूं। शिक्षा के क्षेत्र में जिस तरह से एसडीएम पब्लिक स्कूल आगे बढ़ रहा है। मुझे पूरा विश्वास है आने वाले समय में मध्यप्रदेश के मानचित्र में एसडीएम पब्लिक स्कूल अपनी अमिट छाप अवश्य छोड़ेगा। श्री सिंधिया ने स्कूल संचालक अजयराज सक्सेना की ओर इशारे करते हुए कहा कि एक नौजवान अपने वाली पीढ़ी के नौजवानों को तैयार करने के लिए संकलित तरीके से, पूर्ण निष्ठा से कार्य करने की कोशिश कर रहा है मुझे गर्व है मेरे नौजवान पर। बकौल श्री सिंधिया, मैं यही आशा और अभिलाषा करता हूं कि अजय की तरह अनेक और नौजवान हमारे कोलारस क्षेत्र में, इस सेवाभाव क्षेत्र में चाहे शिक्षा का क्षेत्र हो या स्वास्थ्य का क्षेत्र हो आगे बढ़कर कंधे से कंधा मिलकर इस क्षेत्र का परचम लहराने का काम करें। श्री सिंधिया ने एसडीएम पब्लिक स्कूल को अपनी ओर से बधाई देते हुए कहा कि शिवपुरी के बाद खतौरा, खतौरा के बाद अब कोलारस में नई शुरूआत की है। एक अध्ययन की संस्था की शुरूआत किसी देश में, किसी भी प्रदेश में नवनिर्माण की शुरूआत होती है। 
कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर की। इसके बाद फीता काटकर एसडीएम पब्लिक स्कूल की नवीन शाखा का शुभारंभ किया। स्कूल संचालक अजेयराज सक्सेना द्वारा स्वागत भाषण देते मंच पर विराजमान मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके बाद समारोह के मुख्य अतिथि श्री सिंधिया द्वारा स्कूल एसडीएम पब्लिक स्कूल के कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, साथ ही स्कूल के शिक्षक अभिषेक शर्मा, शिक्षिका रुचि शाक्य एवं स्कूल स्टाफ से राकेश ओझा एवं गोलू रजक को उनके सेवाभावी कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर एसडीएम गु्रप की अनीता सक्सेना, आईके सक्सेना, ज्योति सक्सेना सहित कांग्रेस नेता केशव सिंह तोमर, शिवपुरी जनपद अध्यक्ष पारम सिंह रावत, पोहरी जनपद उपाध्यक्ष अरविंद चकराना सहित बड़ी संख्या में स्कूल के बच्चे, गणमान्य नागरिक, पत्रकारगण एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।


छात्राओं ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति 
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।  


More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!