
शिवपुरी। जिले की पांचों विधानसभाओं के 55 ग्राम केन्द्रों पर एक साथ कल 11 जुलाई को आयोजित होने वाले किसान चौपाल को लेकर किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र सोनू बिरथरे ने भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी एवं संगठन मंत्री देवेन्द्र भार्गव की सहमति से शिवपुरी, पोहरी, पिछोर, करैरा एवं कोलारस विधानसभा में मुख्य वक्ताओं की घोषणा की है।
शिवपुरी विधानसभा के ऊमरीकला केन्द्र पर 11 बजे एवं छिरवाहा में 1 बजे आयोजित वाली चौपाल में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व विधायक माखनलाल राठौर एवं किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य दिनेश गेंडा रहेंगे। इसी क्रम में गणेशखेड़ा में 4 बजे आयोजित चौपाल में मुख्य वक्ता के रूप में माखनलाल राठौर एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य धैर्यवर्धन शर्मा, वीरा में दोपर 2 बजे एवं पडोरा में 4 बजे आयोजित चौपाल में मुख्य वक्ता राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त राजू बाथम रहेंगे। बड़ागांव में प्रात: 10.30 बजे चौपाल में मुख्य वक्ता राजू बाथम एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक खण्डेलवाल, रायश्री में दोपहर 1 बजे चौपाल में मुख्य वक्ता किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नबाव सिंह कुशवाह एवं अशोक खण्डेलवाल, तानपुर में दोपहर 2 बजे एवं ख्यावदा में शाम 4 बजे तथा सिंहनिवास में शाम 6 बजे आयोजित चौपाल में मुख्य वक्ता जिलामहामंत्री ओमप्रकाश शर्मा, पूर्व जनपद अध्यक्ष गगन खटीक एवं विष्णु जैमिनी उपस्थित रहेंगे।
जिलाध्यक्ष सोनू बिरथरे ने बताया कि पोहरी विधानसभा में भानगढ़ में प्रात: 10.30 बजे चौपाल में मुख्य वक्ता के रूप में किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र सोनू बिरथरे एवं सलोनी सिंह धाकड़ रहेंगी, बछौरा में दोपहर 1 बजे चौपाल में मुख्य वक्ता सलोनी सिंह धाकड़, हरनारायण सिंह कुशवाह एवं देवेन्द्र धाकड़ रहेंगे, डोभा में दोपहर 12.30 बजे चौपाल में मुख्य वक्ता किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र सोनू बिरथरे एवं भाजपा जिलामंत्री पृथ्वी सिंह जौदान, गल्थुनी में दोपहर 1.30 बजे चौपाल में मुख्य वक्ता पृथ्वीसिंह, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा, टोरिया में 11.30 बजे एवं देवपुर में दोपहर 2.30 बजे चौपाल में मुख्य वक्ता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विवेक पालीवाल एवं बृजेन्द्र सिंह तोमर, गोंदरी में 4 बजे किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र सोनू बिरथरे एवं भाजपा जिलामंत्री जगदीश रावत, भीमलाट में 6 बजे चौपाल में मुख्य वक्ता भाजपा जिलमंत्री जगदीश रावत एवं बैराड मंडल अध्यक्ष रामबाबू मंगल, सतनवाड़ा कला में दोपहर 3 बजे एवं इंदरगढ़ में 5 बजे चौपाल में मुख्य वक्ता विधायक प्रहलाद भारती एवं जिला कोषाध्यक्ष दिलीप मुदगल, सोनहर में 12 बजे और नरौआ में दोपहर 2 बजे चौपाल में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व विधायक नरेन्द्र बिरथरे रहेंगे।
करैरा विधानसभा में डामरौन में दोपहर 1 बजे मुख्य वक्ता ओमप्रकाश खटीक एवं शिवसिंह यादव, कडौरालोधी में 3 बजे चौपाल में मुख्य वक्ता सुनील गुप्ता एवं ओमप्रकाश खटीक, चौका में 5 बजे चौपाल में मुख्य वक्ता ओमप्रकाश खटीक एवं देवेन्द्र बैमटे, डबरा करैरा में 10 बजे चौपाल में मुख्य वक्ता रमेश खटीक एवं हेमंत शर्मा, शिलानगर में 2 बजे चौपाल में मुख्य वक्ता अरविंद बेडर एवं नफिस खान, मुगावली में 4 बजे चौपाल में मुख्य वक्ता श्रीमती शशिवाला हरीशंकर एवं श्रीमती वती आदिवासी, हाजीनगर में 5 बजे चौपाल में मुख्य वक्ता रामगोपाल चौधरी एवं बीके गुप्ता, डोंगरपुर में 10 बजे चौपाल में मुख्य वक्ता रामस्वरूप रावत एवं संजीव जैन, भैंसा सुनारी में 12 बजे चौपाल में मुख्य वक्ता सुभाष जाटव एवं जंडेल सिंह गुर्जर, आमोला में 3 बजे चौपाल में मुख्य वक्ता सब्बीर खान एवं लक्ष्मीनारायण गुप्ता, जैतपुर में 5 बजे चौपाल में मुख्य वक्ता नरेन्द्र बिरथरे एवं मुकेश खटीक रहेंगे।
कोलारस विधानसभा में डेहरवारा में 11 बजे एवं कार्या में दोपहर 2 बजे चौपाल में मुख्य वक्ता भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी, भडौता में 11 बजे एवं लुकवासा में 2 बजे चौपाल में मुख्य वक्ता पूर्व विधायक देवेन्द्र जैन, देहरदा गणेश में 11 बजे, अकाझिरी में 1 बजे एवं इंदार में 3 बजे चौपाल में मुख्य वक्ता पूर्व विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी, झूलना में 2 बजे एवं बिजरौनी में 3 बजे चौपाल में मुख्य वक्ता सुरेन्द्र शर्मा, पीरोंठ में 11 बजे चौपाल में मुख्य वक्ता बलवीर सिंह चौहान, अटलपुर में 11 बजे चौपाल में मुख्य वक्ता कल्याण यादव रहेंगे।
पिछोर विधानसभा में हिम्मतपुर में 12 बजे चौपाल में मुख्य वक्ता हरिगोपाल शर्मा एवं प्रीतम लोधी, भौंती में 2 बजे चौपाल में मुख्य वक्ता धैर्यवर्धन शर्मा एवं प्रीतम लोधी, रखौरा में 3 बजे एवं बदरवास में 5 बजे चौपाल में मुख्य वक्ता भैयासाहब लोधी एवं विकास पाठक, चमरौआ में 2 बजे एवं कुम्हर्रा में 5 बजे चौपाल में मुख्य वक्ता लोकपाल लोधी एवं श्रीहर्ष त्रिपाठी, भितरगुवा में 12 बजे एवं नगरेला में 3 बजे चौपाल में मुख्य वक्ता जगराम सिंह यादव एवं भानु चौधरी, बुकर्रा में 12 बजे एवं कफार में 3 बजे चौपाल में मुख्य वक्ता नवलकिशोर चौबे एवं रामकरण यादव, कालीपहाड़ी में 6 बजे चौपाल में मुख्य वक्ता नवकिशोर चौबे एवं रमाकांत पाठक रहेंगे।









Be First to Comment