
शिवपुरी। 18 बटालियन के पास पर खंबे पर चढ़कर विजय केवट पुत्र गोविंदीराम केवट उम्र 28 वर्ष निवासी छितरी थाना सीहोर जिला शिवपुरी 11 केबी की लाइन पर काम कर रहा था तभी अचानक करंट लगने से विजय गंभीर रूप से झुलस गया जिससे उसकी मौत हो गई। पॉवर ट्रांसमिशन के अधिकारी करंट की जगह मौत की वजह अज्ञात बता रहे हैं जबकि परिजन लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल सिटी कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। वहीं परिजन को मौत की खबर करीब चार घंटे बाद दी गई। देर शाम शिवपुरी पहुंचे परिजनों का कहना है कि करंट से विजय की मौत हुई है। बड़े भाई गोपाल केवट का कहना है कि 11 केवी लाइन बंद होने के बाद विजय को खंभे पर चढ़ाया गया था। इसी दौरान लाइन चालू कर दी गई। जिससे विजय को करंट लगा है। मप्र पॉवर ट्रांसमिशन के अधिकारी मौत अज्ञात कारण बता रहे हैं। सिटी कोतवाली प्रभारी ब्रजमोहन कुशवाह का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।






Be First to Comment