
शिवपुरी। जिले के पिछोर थानांतर्गत हैप्पी माइंड पब्लिक स्कूल का आठ वर्षीय छात्र सोहन गुप्ता पुत्र राजेन्द्र गुप्ता निवासी पिछोर सुबह अपने घर से स्कूल के लिए निकला। सोहन पैदल स्कूल जा रहा था तभी एक कार चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए छात्र में जोरदार टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि मौका पाकर चालक भाग निकला। जैसे ही घटना की जानकारी परिजनों को लगी तो उन्होंने मासूम के शव को लेकर परिजन थाने पहुंचे जहां उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दी, लेकिन थाना प्रभारी धर्मेन्द्र यादव की समझाइश के बाद परिजन शांत हुए। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






Be First to Comment