Press "Enter" to skip to content

करैरा मंडी DIRECTOR के पति एवं BJP नेता की सिर काटकर हत्या, गुना में मिला धड़, सिर की तलाश जारी

शिवपुरी। अमोला थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले करैरा मंडी में डायरेक्टर गीता बाई कुशवाह के पति एवं भाजपा नेता की सिर कटी लाश गुना जिले के सिरसा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मिली है। बताया जा रहा है कि मृतक 5 तारीख को करैरा में केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के कार्यक्रम में जाने की कहकर घर से निकला था, लेकिन इसके बाद घर नहीं लौटा।

जानकारी के अनुसार सिरसी थाना पुलिस ने 6 जुलाई को जंगल में शव बरामद किया जिसका सिर गायब था। पेंट की जेब में मिले कुशवाह समाज के पर्चे के आधार पर शिवपुरी में समाज के लोगों से संपर्क किया। इसके बाद मृतक की पहचान अमोला थाना क्षेत्र के दिदावली निवासी करण सिंह 40 पुत्र लालराम कुशवाह के रूप में हुई। परिजनों को पुलिस ने सूचित कर गुना बुलाया। मृतक के छोटे भाई सुदामा ने कपडे, पेट पर तिल और पर्स ओर हाथ में बंधे कलावे के आधार पर शिनाख्त की। इसके बाद पीएम कराकर शव परिजन को सौंप दिया। दिदावली गांव में बिना सिर के उनके शव की अंत्येष्टि की गई। परिजनों का कहना है कि करण सिंह 5 जुलाई को करैरा जाने की कहकर घर से निकला था और फिर लौटकर नहीं आया। मृतक की पत्नी गीता बाई कुशवाह करैरा मंडी में डायरेक्टर है जबकि मृतक करण सिंह भाजपा नेता थे। मृतक के बेटे संतोष ने बताया कि पिता का उसी दिन शाम को फोन नहीं लगा तो सिरसौद चौराहे पहुंचे। चौराहे पर उनकी बाइक खड़ी मिली जिसे वह घर ले आया। उसके बाद उनके बारे में कोई सूचना नहीं मिल पा रही थी। इसी बीच गुना पुलिस का फोन आया और वहां पहुंचे तो मौत होने की खबर लगी। मृतक का मोबाइल भी आरोपी ले गए। 

शिवपुरी में हत्या कर शव गुना में फेंकने की आशंका 

सिरसी थाना पुलिस को आशंका है कि करण सिंह की शिवपुरी में हत्या की गई है और शव को गुना जिले में लाकर फेंका गया है। जिससे उसकी कोई भी शिनाख्त न कर सके। आरोपी कोई नजदीकी हो सकता है। वहीं परिजनों का भी मानना है कि करण सिंह की क्षेत्र के ही लोगों ने हत्या की है। क्योंकि गुना क्षेत्र में उनका कभी आना जाना नहीं रहता। हालांकि पुलिस इस मामले में प्रेम प्रसंग को लेकर हत्या हाने की संभावना के एंगिल पर जांच कर रही है। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!