शिवपुरी। शिवपुरी-गुना संसदीय क्षेत्र के सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जिले में विभिन्न योजनाओं के तहत संचालित विकास एवं निर्माण कार्यों की विभागवार प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यों में गति लाने के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

श्री सिंधिया ने चांदपाठा की प्रगति की समीक्षा करते हुए केन्द्रीय सड़क निधि से बनाई जा रही सड़कों की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने जिला चिकित्सालय, मेडीकल कॉलेज की प्रगति की जानकारी लेते हुए अद्योसंरचना एवं मेडीकल कॉलेज में नियुक्त विशेषज्ञों के संबंध में जानकारी ली। श्री सिंधिया ने सांसद निधि योजना में स्वीकृत एवं पूर्ण कार्यों की राष्ट्रीय झील संरक्षण परियोजना के तहत सीवर प्रोजेक्ट, एनपीटीआई सेंटर के भवन और एनटीसी के इंजीनियरिंग कॉलेज की प्रगति पर चर्चा की। उन्होंने बैठक में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पूर्ण किए गए पुल एवं सड़कों की समीक्षा, राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना की प्रगति, नगर पालिका शिवपुरी द्वारा नगर में बनाई जाने वाली सड़के, लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाई गई सड़कें, नगर पालिका द्वारा फल एवं सब्जी मण्डी की प्रगति, मीट मार्केट निर्माण हेतु की जाने वाली कार्यवाही की भी समीक्षा की। बैठक में आदिवासी आवास, सिंध जलावर्धन योजना के माध्यम से शहर में पेयजल आपूर्ति की भी समीक्षा की।
बैठक में कलेक्टर श्रीमती शिल्पा गुप्ता ने जिला प्रशासन की ओर से सांसद को आश्वस्त करते हुए कहा कि जिले में विभिन्न विभागों द्वारा जो विकास एवं निर्माण कार्य संचालित किए जा रहे है, उनकी गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखते हुए समय-सीमा में पूर्ण किए जाएगें। जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में आज आयोजित विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में विधायक कोलारस महेन्द्र सिंह यादव, नगर पालिका परिषद शिवपुरी के अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह, कलेक्टर श्रीमती शिल्पा गुप्ता, वनमण्डलाधिकारी लवित भारती, जिला राष्ट्रीय कॉग्रेस के अध्यक्ष बैजनाथ सिंह यादव, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश जैन सहित जिला अधिकारीगण आदि उपस्थित थे।









Be First to Comment