
शिवपुरी। शहर कोतवाली अंतर्गत राजेश्वरी एण्ड कल्पना ट्रेवल्स ग्वालियर बायपास के कार्यालय पर मंगलवार-बुधवार की रात्रि सचिन रघुवंशी निवासी फिजीकल रोड शिवपुरी, रायेन्द्र धोबी नि. मोगेवाली गली कृष्णपुरम तालाब की पार शिवपुरी, अंकी निवासी कृष्ण पुरम तालाब की पार शिवपुरी पहुंचे। तीनों ने कार्यालय में बैठे मृगेन्द्र उर्फ मोनू पुत्र महेश खटीक उम्र 20 साल निवासी सईसपुरा फिजीकल से रंगदारी की मांग की जब मृगेन्द्र ने पैसे देने से इनकार कर दिया तो तीनों आरोपियों ने गाली गलौंच करते हुए उसके साथ मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दी। पीडि़त ने कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 327,294,506,34 ताहि, 3(2)(व्हीए), 3(1)(आर)(एस) एससी एसटी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।











Be First to Comment