
शिवपुरी। जिले के इंदार थाना क्षेत्र अंतर्गत खतौरा रोड पर आज सुबह एक अज्ञात वाहन चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार लल्लाराम पुत्र हरनाम लोधी उम्र २५ वर्ष निवासी सजाई आज अपने घर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर कदवाया के लिए निकला था। तभी खतौरा के पास में किसी अज्ञात वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि लालाराम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। राहगीरों की जानकारी पर घटना स्थल पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जब्त कर पीएम के लिए भेजकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।







Be First to Comment