Press "Enter" to skip to content

अवैध शराब का परिवहन करते तीन गिरफ्तार

शिवपुरी। कोतवाली पुलिस ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के पास से अवैध शराब ले जा रहे तीन युवकों को गिरफ्तार कर उन पर 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की। तीनों आरोपियों के पास से पुलिस ने 4 पेटी अंग्रेजी शराब कीमत 32640 रूपये की जप्त की है। 

कल सुबह 8:45 बजे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मेडिकल कॉलेज पर पहुंचकर तीनों आरोपी अजहर मोहम्मद पुत्र रसीद मोहम्मद निवासी इस्लामपुरा जौरा, रवि पुत्र भगवानदास शिवहरे निवासी रानीपुरा हजीरा ग्वालियर, वीरेन्द्र पुत्र रामबाबू नामदेव ए ब्लॉक 282 आनंदनगर  ग्वालियर को गिरफ्तार कर लिया है। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!