
शिवपुरी। प्रशासनिक दृष्टिकोण एवं रिक्त पदों की पूर्ति हेतु नवागत पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर द्वारा पुलिस लाइन से नौ निरीक्षकों को थाने की कमान सौंपी है। कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार शर्मा, देहात थाना प्रभारी निरीक्षक अनीता मिश्रा, खनियांधाना थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश शर्मा, नरवर थाना प्रभारी निरीक्षक बादाम सिंह यादव, अजाक थाना प्रभारी निरीक्षक हरचरण लाल प्रजापति, बैराड़ थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक सिंह भदौरिया, बदरवास थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव त्रिपाठी, भौंती थाना प्रभारी राजीव कटारे को बनाया गया है। खासबात यह है कि पहली बार शिवपुरी जिले के थानों की कमान इतनी बड़ी संख्या में निरीक्षक संभालेंगे। विदित हो कि विगत दिनों प्रदेश भर के पुलिस निरीक्षकों की तबादला सूची जारी की गई थी।








Be First to Comment