गुना के सिरसी में मिली थी मृतक की सिर कटी लाश, सिर की तलाश जा

शिवपुरी। गुना जिले के सिरसी थाना के ग्राम सिरसी ग्राम में 6 जुलाई की सुबह एक व्यक्ति की पुलिस को लाश मिली जिसका सिर कटा हुआ था। बाद में पुलिस ने मृतक की शिनाख्त शिवपुरी के अमोला क्षेत्र के ग्राम दिदावली निवासी के रूप में मंडी सदस्य के पति व किसान मोर्चा करैरा में मंडल उपाध्यक्ष करन सिंह कुशवाह उम्र 45 वर्ष के रूप में हुई। घटना के बाद गुना पुलिस अधीक्षक गज्जू निमिष अग्रवाल ने घटनास्थल का निरीक्षक कर आरोपियों की गिरफ्तार के निर्देश अधीनस्थों को दिए।

एड. एसपी गुना एवं एसडीओपी के मार्गदर्शन में सिरसी थाना प्रभारी रूपाली परिहार ने मृतक के परिजनों ने पूछताछ की तो पता चला कि करनसिंह का विवाद दो तीन साल पहले भगवानदास कुशवाह से हुआ था। इसी आधार पर पुलिस ने संदेही भगवानदास से पूछताछ की। भगवानदास ने पुलिस को बताया कि करन सिंह ने तीन साल पहले उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ की थी और जमीनी विवाद से परेशान थे। मृतक हल्कीबाई से अवैध संबंध बनाने की फिराक में था। इसी कारण भगवानदास ने पत्नी के साथ मिलकर करनसिंह को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। इसके उन्होंने करनसिंह को निहाल देवी मंदिर दर्शन के बहाने सिरसी बुलाया एवं शराब पिलाकर हत्या कर दी। आरोपियों ने मृतक का पेंट, तोलिया, जूता एवं मोटरसाइकिल की चाबी खेत में गाढ़ कर छुपा दी थी उसे बरामद कर लिया गया है, आरोपी ने सिर भी गाढ़ दिया था जो बताए गए स्थान से बरामद नहीं हुआ है, संभवत: जंगली जानवर ले गए। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में एसडीओपी गुना श्री रघुवंशी, थाना प्रभारी सिरसी रूपाली परिहार, सायबर सेल प्रभारी मसीह खान, रामबाबू सिंह रघुवंशी, आर. रमेश कुशवाह, संजय सोनी, सहमेन सिंह मरावी, भूराबारेला, कुलदीप भदौरिया रही।









Be First to Comment