Press "Enter" to skip to content

सावधान! गर्भावस्था में पेन किलर से बचें अन्यथा हो सकता है बच्चे के दिल में छेद

हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ प्रशांत श्रीवास्तव ने जिला चिकित्सालय में दिए मरीजों को टिप्स


शिवपुरी। गर्भावस्था के दौरान पेन किलर का इस्तेमाल न करें वरना आपका होने वाले बच्चा दिल की बीमारियों के साथ दिल में छेद होने की बीमारी से पीडि़त हो सकता है। यह बात भोपाल से आए हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ प्रशांत श्रीवास्तव ने जिला चिकित्सालय में आयोजित बच्चों के मेगा रोग परीक्षण शिविर के दौरान मरीजों और तीमारदारों को सेहत के टिप्स देते हुए कही। 

उन्होंने कहा कि बच्चों में जन्मजात होने वाली हृदय के रोग और दिल में छेद की बीमारी का मुख्य कारण आनुवांशिक भी हो सकता है,यही नहीं जब महिलाएं गर्भवती होती है तो प्रारंभ के तीन महीनों में पेन किलर अधिक मात्रा में लिए तो गर्भ को भी खतरा हो सकता है। यही नहीं बच्चों में कई तरह की बीमारियों का खतरा इससे बढ़ता है इसलिए अभिभावकों को जागरूकता की जरूरत है। शिविर की शुरुआत में पोहरी विधायक प्रहलाद भारती ने जिला चिकित्सालय में शिविर का उद्घाटन किया। इस दौरान डॉ अमित कोचेटा, सीएमएचओ डॉ ए एल शर्मा, सिविल सर्जन डॉ गोविंद सिंह,जिला टीकाकरण अधिकारी संजय ऋषिश्वर,अखिलेश शर्मा, सुनील जैन सहित कई लोग मौजूद थे। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!