
शिवपुरी। नवागत पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर के निर्देशन एवं एड. एसपी कमल मौर्य एवं एसडीओपी जीडी शर्मा के मार्गदर्शन में फिजीकल थाना प्रभारी रूपेश शर्मा द्वारा पुलिस बल के साथ शुक्रवार देर शाम फिजीकल क्षेत्र में परशुराम चौराहे पर वाहनों की चैकिंग शुरू की।

इस दौरान पुलिस द्वारा तीन सवारी वाले दो पहिया वाहनों को रोककर उन पर चालानी की कार्यवाही की गई। वहीं प्रतिबंधात्मक क्षेत्र में प्रवेश करने पर भारी वाहन डंपर को रोका गया। जब थाना प्रभारी श्री शर्मा ने डंपर चालक से रॉयल्टी मांगी तो वह नहीं दिखा सका। इसके बाद पुलिस ने उक्त डंपर को जब्ती में ले लिया।









Be First to Comment