शिवपुरी। सुभाषपुरा पुलिस ने चैकिंग के दौरान भैसों से भरे एक पिकअप वाहन को थाने के पकड़ा। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर भैसों को मुक्त कराया।
थाना प्रभारी सुरेन्द्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत रात्रि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ कू्ररतापूर्वक भैंसों को भरकर पिकअप में ले जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने थाने के सामने वाहनों की चैकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस ने पिकअपह क्रमांक एमपी 08 जीए 2741 को रोका लिया। जब उसकी तलाशी ली गई उसमें दो भैंस सहित कुल नग कू्ररतापूर्वक लदे हुए थे। पुलिस ने वाहन में सवार शोएब पुत्र अकील मोहम्मद उम्र 24 वर्ष निवासी देवेन्द्र सिंह की कोठी के सामने थाना केंट गुना एवं गब्बर पुत्र जुम्माखान उम्र 20 वर्ष निवासी कर्रेलगंज मदीना मस्जिद के पास गुना के खिलाफ धारा 11 क, घ,चडड पशुओं के प्रति क्रूरतानिवारण अधिनियम 1960, मप्र कृषक अधि. 66/192 एमव्ही एक्ट, 34 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर भैंसों को मुक्त कराया।








Be First to Comment