Press "Enter" to skip to content

यातायात प्रभारी की ताबड़तोड़ कार्यवाही से अतिक्रामकों में मचा हड़कंप, सड़क किनारे खड़े वाहनों को उठाकर पहुंचाया थाने

शिवपुरी। शहर के प्रमुख मार्गों पर दुकानदारों, हाथ ठेला वालों ने अस्थाई अतिक्रमण कर रखा है जिससे शहर में यातायात बाधित होता है। शहर की बदहाल यातायात व्यवस्था को सुधारने का जिम्मा ट्रेफिक प्रभारी रणवीर सिंह यादव ने अपने कंधों पर उठाया है। नवागत पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर के निर्देशन में श्री यादव द्वारा लगातार शहर में मुहिम चलाई जा रही है। इसी क्रम में यातायात प्रभारी द्वारा दो दिन पूर्व अस्पताल एवं मानस भवन क्षेत्र में दुकानदारों को अपना अस्थाई अतिक्रमण हटाने के लिए अल्टीमेटम दिया था, लेकिन  दुकानदारों ने अपना अतिक्रमण नहीं हटाया तो आज यातायात प्रभारी श्री यादव द्वारा बल के साथ ताबड़तोड़ कार्यवाही की। आज अस्पताल चौराहे के सामने बेतरतीब खड़ी मोटर साईकिलों को पहले साईड में खड़े करने के लिए स्थानीय लोगों को हाथ जोड़कर विनम्रता से निवेदन किया लेकिन जब नागरिक नहीं माने तो आज सुबह ११ बजे सड़क के दोनों ओर रास्ता जाम कर रही मोटरसाइकिलों को उठवाकर नगर पालिका ट्राली के माध्यम से यातायात थाने भेज दिया इसके अलावा मंडी के पीछे मानस भवन वाली मार्केट रोड़ पर अवैध रूप से दुकानदारों ने अपनी दुकान के आगे सड़क पर अतिक्रमण कर सामान फैला रखा था। जिसको हटाने के लिए यातायात प्रभारी नगर पालिका की टीम के साथ मानस भवन मार्केट वाली रोड़ पर पहुंचे और अवैध अतिक्रमण हटाने लगे। वहीं बैण्ड, डीजे, के साथ-साथ अवैध रूप से स्टेण्ड बनाए हुए खड़े ट्रक बालों को चेतावनी देते हुए तत्काल यहां से हटायें अन्यथा आपके खिलाफ चालानी कार्यवाही की जाएगी। जिससे मानस भवन वाली मार्केट रोड़ पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त हो गई। 

अब कोर्ट सहित टेकरी गली पर देंगे ध्यान 

पिछले एक सप्ताह से यातायात व्यवस्था सुधारने में यातायात प्रभारी द्वारा लगातार पहल की जा रही हैं। इसी कड़ी में सर्व प्रथम उन्होंने झांसी तिराहा से कमलागंज तक अभियान चलाया जिसमें उन्होंने गुरूद्वारे पर स्थित भारतीय स्टेट बैंक के सामने लगे रहने वाले मोटरसाईकिल के जमावड़े को हटा कर वहां पर एक ट्रेफिक पुलिस कर्मी भी तैनात किया जिससे आम रोड़ पर मोटरसाइकिल खड़ी न हो सके सड़कों पर आवागमन सुचारू रूप से संचालित हो सके। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने माधव चौक चौराहे पर हाथ ठेला वालों को भी चेतावनी और उन्हें मुख्य सड़क से दूर अपना ठेला लगाने की बात कही। तभी से आज तक अनवरत रूपए यातायात सुधारने की कार्यवाही की जा रही हैं। इसी कड़ी कोर्ट के साथ-साथ टेकरी गली में भी यातायात सुधार का अभियान चलाया जाएगा।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!