नलकूप की मोटर चालू करते समय युवक को लगा करंट, मौत

शिवपुरी। जिले के कोलारस थाना क्षेत्रांतर्गत आने ग्राम डौंगरपुर में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। 
जानकारी के अनुसार सोनू 19 पुत्र बाबूसिंह खेत पर गया था और नलकूप की मोटर चालू करते समय उसे करंट लग गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।