Press "Enter" to skip to content

काउंसलरों ने दो सगी बहनों सहित 10 परिवारों के मतभेद खत्म कर बचाया टूटने से, सास ने भी लिया संकल्प-नहीं करूंगी बहू को परेशान

परिवार परामर्श केन्द्र में काउंसलरों की रही सराहनीय भूमिका, एक प्रकरण में वैधानिक कार्यवाही की अनुशंसा  

शिवपुरी। स्थानीय पुलिस कंट्रोल रूम में रविवार  को आयोजित परिवार परामर्श केन्द्र के शिविर में कुल 29 प्रकरण प्रस्तुत किये गए। इसमें जहां 10 प्रकरणों में समझौता कराया गया। वहीं 01 प्रकरण में  वैधानिक कार्यवाही की अनुशंसा की गई। 05 प्रकरणों में न्यायालय जाने हेतु समझाईश दी गई। वहीं 04 प्रकरणों में दोनों पक्ष उपस्थित नहीं हुए। वहीं 4 प्रकरणों में एक पक्ष नहीं आया। इस शिविर में 5 प्रकरणों को आगामी दिनांक को पुन: बुलाया गया है।

ग्वालियर जॉन के आईजी अंशुमन यादव के कुशल मार्गदर्शन एवं शिवपुरी जिला पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर के कुशल नेतृत्व में जिला पुलिस परिवार परामर्श शिविर रविवार को आयोजित किया गया। जिला पुलिस परिवार परामर्श केन्द्र के शिविर में परामर्शदाताओं के प्रयास और पारिवारिक समझाइश से 10 बिछड़े परिवारों में सुलह कराई गई। 

सबसे रोचक प्रकरण बैराड़ क्षेत्र की दो सगी बहिनों का था जो दो सगे भाईयों के साथ व्याही थी। इसमें वर पक्ष का आरोप था कि लड़की के परिजन मारपीट करते हैं वहीं बड़ी लड़की का कहना था कि मेरा पति शराब पीकर मारपीट करता है। इसी के चलते दोनों बहिनें अपने पतियों से अलग मायके में रह रहीं थी। इस प्रकरण में काउन्सलरों ने जब समझाईश दी तो इनके बीच समझौता हो गया। लड़कियों के पिता का कहना था कि बड़ा दामाद तो ठीक हैं पर छोटा दामाद मारपीट करता है। इन दोनों के ही दो-दो बच्चे भी थे। समझाईश के बाद दोनों बहिनें राजो और कमलेश अपने पति अजय और बीरू के साथ राजीखुशी घर चली गई। एक अन्य प्रकरण में राजू खटीक निवासी ब्यावरा का विवाह 8 वर्ष पूर्व शिवपुरी निवासी कमलेश के साथ हुआ था और उसके दो लड़के भी हैं। पारिवारिक विवाद के कारण विगत दो माह से उक्त युवति अपने मायके शिवपुरी में रह रही थी। काउन्सलरों के द्वारा इनको समझाईश देने पर इन दोनों के मनभेद दूर हुए और राजू अपनी पत्नि को लेकर ब्यावरा चला गया। एक अन्य रोचक प्रकरण में शिवपुरी निवासी रामू कुशवाह का विवाह मगरौनी निवासी सावित्री के संग हुआ था। इस प्रकरण में खास बात यह है कि साबित्री के लगातार दो बेटियों के पैदा होने के कारण उसके साथ दुर्व्यवहार किया जाता था और वह विगत 4 माह से अपने मायके मगरौनी रह रही थी। इस प्रकरण में जहां पति ने पत्नि को अब जीवन में कभी भी परेशान न करने वचन दिया। वहीं लड़की कि सास ने भी संकल्प लिया कि वह अपनी बहू को कभी परेशान नहीं करेगी।  
इस अवसर पर प्रभारी महिला सैल डीएसपी धर्मेन्द्र सिंह तोमर, जिला संयोजक आलोक एम इंदौरिया, संतोष शिवहरे,  राजेन्द्र राठौर, हरवीर सिंह चौहान, डॉ. विजय खन्ना,भरत अग्रवाल, राजेश गुप्ता, राकेश शर्मा, डॉ. इकबाल खान, मथुरा प्रसाद गुप्ता, शंभूदयाल पाठक, महिपाल अरोरा,पुष्पा खरे, श्वेता गंगवाल, आनंदिता गांधी, प्रीति जैन, रवजीत ओझा, बिन्दु छिब्बर, उमा मिश्रा, मृदुला राठी, नीरजा खण्डेलवाल,सबइंस्पेक्टर कोमल परिहार, एएसआई बेवी तबस्सुम, सहित महिला सेल का स्टाफ मौजूद था। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!