थाना बैराढ़ परिसर में किया वृक्षारोपण
शिवपुरी पुलिस अधीक्षक राजेश हिगंणकर द्वारा अनुविभाग पोहरी के थाना बैराड़, पोहरी, छर्च, सिरसोद, गोपालपुर में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थानों में पदस्थ अधिकारी एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर थाने में साफ सफाई एवं रिकार्ड को दुरूस्त करने हेतु थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया साथ ही पुराने अपराधों के निराकरण हेतु 08 दिवस का समय दिया गया। पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर द्वारा थाना स्टाफ को आवश्यक निर्देश देकर समझाइस दी गयी कि जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें और अपनी अच्छी छवि बनाये। जिससे पुलिस पर जनता का विश्वास बना रहे। थाना बैराड़ में भ्रमण के दौरान थाना परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। थाना भ्रमण के दौरान एसडीओपी पोहरी अशोक घनघोरिया एव थाने का स्टाफ उपस्थित था।







Be First to Comment