जनआशीर्वाद यात्रा से हितग्राहियों को भी जोड़े: जयसिंह शिवपुरी में 16 अगस्त को बैराड़ आएगी यात्रा

शिवपुरी। मुख्यमंत्री जनआशीर्वाद यात्रा 16 अगस्त को शिवपुरी जिले में आएगी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह हेलीकॉप्टर से सीधे बैराड़ आयेंगे, अगले चरण में जिले के करेरा, पिछोर, शिवपुरी और कोलारस विधानसभाओं में रथ के माध्यम से मुख्यमंत्री जनता का आशीर्वाद लेने आएंगे। इस यात्रा की व्यापक तैयारियों को लेकर आज बीजेपी की जिला बैठक जिला कार्यालय पर आयोजित की गई जिसमें खेलमंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, संभागीय संगठन मंत्री शैलेंद्र बरुआ, यात्रा के संभागीय प्रभारी पूर्व साडा प्रमुख जय सिंह कुशवाह, सह प्रभारी पूर्व विधायक नरेंद्र बिरथरे, मछुआ कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष राजू बाथम, बीज विकास निगम में पूर्व अध्यक्ष महेंद्र यादव जिला अध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने कार्यकर्ताओं को यात्रा के संबन्ध में मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर खेलमंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने जिले के सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने पूर्ण मनोयोग से प्रदेश में चौथी बार सरकार बनाने के लिए कमरकस लें। उन्होंने कहाकि हमारे लिये पार्टी सर्वप्रथम है इसलिये दीनदयाल जी,कुशाभाऊ,राजमाता के सपनों को साकार करने के लिये हमें एकजुट होकर सरकार बनाने के लिये संकल्पबद्ध होकर मैदान में उतरना होगा।
यात्रा प्रभारी जय सिंह कुशवाह ने यात्रा के उद्देश्य, चुनावी उपयोगिता को विस्तार से रेखांकित किया उन्होंने इसकी उपयोगिता और महत्व को सरकार बनाने में निर्णायक अभियान बताया। सह प्रभारी नरेंद्र बिरथरे ने यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक निर्देश दिये उन्होंने इसके लिये समयसीमा में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौपने के निर्देश भी दिए। महेंद्र यादव ने यात्रा के लिये तय अकरणीय कार्यों की जानकारी दी।संभागीय संगठन मंत्री शैलेंद्र बरुआ ने कार्यकर्ताओं को प्रतिस्पर्धा के बीच राजनीतिक अनुशासन और आयोजन से जुड़ी छोटी छोटी बातों को लेकर हिदायतें दी उन्होंने सभी से सँख्याबल को लेकर गंभीरता से प्रयास करने की आवश्यकता पर जोर दिया। बैठक में स्वागत भाषण जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने बैठक का संचालन ओमप्रकाश शर्मा एवं आभार जगराम सिंह यादव ने किया बैठक में जिला संगठन मंत्री देवेंद्र भार्गव, पूर्व विधायक ओमप्रकाश खटीक, देवेंद्र जैन, रमेश खटीक, माखन लाल राठौर, भैया साहब लोधी, कामता प्रसाद बेमटे, प्रीतम लोधी, लोकपाल लोधी, अशोक खंडेलवाल, तेजमल सांखला, राजकुमार खटीक, ओमी जैन, बीके गुप्ता, नरोत्तम रावत, डॉ अजय खेमरिया, जगदीश रावत, पृथ्वीसिंह, रामगोपाल चौधरी, विपिन खेमरिया,डॉ राकेश राठौर, अमित भार्गव, सोनू बिरथरे, मुकेश चौहान, नरेंद्र आर्य, डॉ. महेश आदिवासी, नफीस खान, धनपाल यादव, श्रीमती मंजुला जैन,मती वीनू शर्मा, सरोज धाकड़, लक्ष्मी जाटव सहित मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष उपस्थित हुए।







Be First to Comment