
शिवपुरी। नगर पालिका शिवपुरी में वार्ड नंबर 9 के तेज तर्रार पार्षद आकाश शर्मा को आज लोकल स्कूल बस यूनियन ने अध्यक्ष बनाया है। आकाश शर्मा से पहले उक्त पद पर गनपत योगी काविज रहे है। बीते तीन दिन से चल रहे मंथन के बाद सभी लोकल स्कूल बस यूनियन के सदस्यों ने आकाश शर्मा को अध्यक्ष बनाया है। आकाश शर्मा के घर पहुुंचे लोकल बस यूनियन के सदस्यों ने अपने नए अध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत किया। श्री शर्मा के अध्यक्ष बनने पर उनके समर्थकों द्वारा उन्हें बधाई दीं हैं। बधाई देने वालों में यूनियन के पूर्व अध्यक्ष गनपत योगी, धनश्याम रावत, बृजेश यादव भोलू, रसाकत खांन, समीर खां, राजकुमार योगी, विल्सन, जावेद खां, रज्जाक खां, अप्पल खां, अमील खां, घनश्याम कुशवाह, नीलम सिंह, मोंटी शिवहरे, अमरदीप, बंटी भैया, अजय पाराशर, आंनद ओझा, राकेश ओझा, सलीम उद्दीन और माजिद खांन आदि शामिल हैं।





