लोकल ट्रक ऑपरेटर और ट्रक ट्रांसपोर्ट यूनियन द्वारा समस्याओं को लेकर सौंपा गया ज्ञापन

शिवपुरी-सरकार की परिवहन से संबंधित नीतियां जमीन की वास्तविकताओ से जुड़ी नहीं है और इन नीतियों से परिवहन क्षेत्र पर बुरा असर पड़ रहा है परिवहन क्षेत्र बढ़ते परिचालन, लागत और अवास्तविक माल के साथ गहरे घाटे में चल रहा है इस क्षेत्र में 20 करोड़ लोग जुड़े हुए है और यह देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है ऐसे में सरकार की इन दमनकारी नीतियो परिवहन क्षेत्र में होने वाली विभिन्न समस्याओं को लेकर संपूर्ण भारत देश में आज 20 जुलाई से ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट के आह्वान पर अनिश्चितकालीन हड़ताल एवं देशभर में चक्काजाम(रोड़ पर वाहन खड़े कर) शुरू कर दिया गया। शिवपुरी जिला मुख्यालय पर लोकल ट्रक ऑपरेटर यूनियन के अध्यक्ष अब्दुल रफीक खान अप्पल एवं ट्रक ट्रंासपोर्ट यूनियन के अध्यक्ष सूबेदार सिंह कुशवाह (मुन्ना राजा) आदि ने संरक्षक सुरेश सिंह सिकरवार के निर्देशन में जिलाधीश महोदय के नाम अपर कलेक्टर आर.ए.प्रजापति को ज्ञापन सौंपा और अपनी समस्याओं से अवगत कराया। स्थानीय कार्यालय गुना वायपास पर सभी ट्रांसपोर्टर एकत्रित हुए और एक रैली निकालते हुए कलेक्टे्रट पहुंचे। इस दौरान इस प्रदर्शन में मुकेश राठौर, विवेक सिंघल, धीरज उप्पल, श्री शुक्ला, अनवर खान, याकूब खान, कल्लू शिवहरे, हरि शिवहरे, किलोईराम बाबूजी, जगदीश कुशवाह, प्रीतम राठौर, मुनब्बर खान, राजू राठौर, राजुल खान, सुरेश शर्मा, इमरान खान अन्नू, अनिल भोला, रामस्वरूप जाटव, गुलजार शाह, हरि प्रजापति, महेश बंसल, रमेश सचदेवा आदि सहित ट्रक ट्रांसपोर्ट व ट्रक ऑपरेटर यूनयिन के पदाधिकारी व सदस्यगण शामिल हुए।
इन राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारी ने किया आह्वान
ऑल इंडिया मोटर ट्रंासपोर्ट कांग्रेस के राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी जिसमें ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के कॉर्डिनेशनल कमेटी के चेयरमैन अमृतलाल मदान, पूर्व अध्यक्ष बलमलकीत सिंह, फेडरेशन ऑफ गुड ट्रांसपोर्ट मप्र के परविंदर सिंह भाटिया, प्रांतीय ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन मध्यप्रदेश के विजय कालरा, इंदौर ट्रक ऑपरेटर एण्ड ट्रंासपोर्ट एसोसिएशन के राजेन्द्र त्रेहान, एसोसिएशन ऑफ पार्सल ट्रांसपोर्ट एण्ड फिलीट ऑनर लोहामंडी इंदौर के राकेश तिवारी व देवास नाका वेलफेायर एसोसिएशन देवास नाका इंदौर के चतर सिंह भाटी, हरीश डाबर भोपाल ने सभी ट्रक ऑपरेटरों से अपनी मांगों को लेकर आह्वान किया कि वह अपने वाहनों को रोड़ों पर खड़े कर इस अनिश्चितकालीन हड़ताल को सफल बनाऐं।
इन 6 सूत्रीय मांगों को लेकर की अनिश्चितकालीन हड़ताल
01. डीजल की कीमतें कम होनी चाहिए, राष्ट्रीय स्तर पर समान मूल्य निर्धारण और डीजल कीमतों में त्रैमासिक संशोधन
02. टोल बैरियर मुक्त भारत
03. तृतीय पक्ष बीमा प्रीमियम(टीपीपी) निर्धारण में पारदर्शिता, इस पर जीएसटी की छूट और कोम्प्रेहेंसिव पॉलिसी के माध्यम से एजेंटों को भुगतान किए जा रहे अतिरिक्त कमीशन को समाप्त करना।
04. ट्रांसपोर्ट व्यावसाय पर टीडीएस खत्म हो, आयकर अधिनियम की धारा 44 ए.ई. में अनुमानित आय में कमी और उसको तर्कसंगत और ई-वे बिल जुड़ी व्यावहारिक समस्याऐं।
05. बसों और पर्यटन वाहनों के लिए नेशनल परमिट
06. डायरेक्ट पोर्ट डिलीवरी (डीपीओ) योजना समाप्त हों, पोर्ट कंजेक्शन खत्म होना चाहिए।







Be First to Comment