Press "Enter" to skip to content

ग्वालियर मे आयोजित होगा पाल बघेल समाज का सम्भागीय प्रतिभा सम्मान समारोह

पंजीयन प्रारम्भ, 31 जुलाई तक करा सकते हैं पंजीयन

शिवपुरी- पाल युवा मंच ग्वालियर द्वारा सम्भागीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन अगले माह ग्वालियर में किया जा रहा है। इस सम्मान समारोह में पाल बघेल समाज की सम्भाग भर की उन प्रतिभाआंे को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने इस वर्ष कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं।


    कार्यक्रम प्रभारी डाॅ. प्रकाश बघेल ने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कक्षा 10वीं एवं 12वीं की प्रतिभाओ को एलईडी टीव्ही से सम्मानित किया जाएगा वहीं दूसरे स्थान पर आने वाले बच्चों को मिली लेपटाॅप एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर स्मार्ट फोन से सम्मानित किया जाएगा। शेष सभी विद्यार्थियों को स्मृतिचिन्ह से सम्मानित किया जाएगा। शिवपुरी के पात्र छात्र-छात्रा अपने दस्तावेज राजू ग्वाल (यादव) पत्रकार मोबा. 9893930924 और नेपाल सिंह बघेल पत्रकार मोबा. 9993920560 पर सम्पर्क कर जमा करा सकते हैं। पंजीयन फाॅर्म भरने की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!