
अगस्त माह में होगा जिला स्तरीय सहकारिता सम्मेलन
शिवपुरी-स्वतंत्रता प्राप्ति से पहले से चल रहा सहकारिता आंदोलन आज विराट रूप धारण कर चुका है और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसके चलते देशवासी आर्थिक रूप से समृद्ध तो हुए ही हैं, साथ ही बेरोजगारी की समस्या भी बहुत हद तक कम हुई है। एक अनुमान के अनुसार इस समय देशभर में करीब 5 लाख से अधिक सहकारी समितियां सक्रिय हैं, जिनमें करोड़ों लोगों को रोजगार मिल रहा है। ये समितियां समाज जीवन के अनेक क्षेत्रों में काम कर रही हैं, लेकिन कृषि, उर्वरक ओर दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में इनकी भागीदारी सर्वाधिक है। अब तो बैंकिंग के क्षेत्र में भी सहकारी समितियों की संख्या निरन्तर बढ़ रही है। सहकारिता के माध्यम से समाज की सेवा करने के लिए है सहकारिता प्रकोष्ट का गठन किया है समाज मे सबको साथ लेकर कार्य करने से सहकारिता का सच्चा उदाहरण होगा उक्त उद्गार सहकारिता की जिला बैठक में जिला संगठन मंत्री देवेंद्र भार्गव ने व्यक्त किये।
सहकारिता प्रकोष्ट की जिला बैठक चंद्रप्रकाश गुप्ता,भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी,जिला संगठन देवेंद्र भार्गव, ओमप्रकाश शर्मा के आतिथ्य एवं हरवीर सिंह चौहान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक में कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने कहा कि आर्थिक आवश्यकता की पूर्ति के लिए संस्थाबद्ध हुए लोग, जो व्यवसाय चलाकर समाज की आर्थिक सेवा तथा संस्था के सभी सदस्यों को आर्थिक लाभ कराते हैं, को सहकारिता या सहकारी समिति कहा गया। सहकारिता में समाजहित को देखते हुए सरकार द्वारा भी बहुत तेजी से इसकी वृद्धि के प्रयास हुए। सरकार के प्रयास से सहकारी संस्थाओं की संख्या में वृद्धि हुई है सहकारिता का मूल तत्व को जन जन के बीच लेकर जाने के लिए सहकारिता प्रकोष्ट का जिला स्तरीय सम्मेलन आगामी अगस्त माह में आयोजित किया जाएगा जसमे जिले में संचालित सभी 86 सहकारी समितियों से भागीदारी सुनिश्चित की जावेगी ।
सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी चंद्रप्रकाश गुप्ता ने सभी कार्यकर्ताओ को निर्देशित किया कि सहकारिता सम्मेलन में जिले के सभी मण्डलों से भागीदारी सुनिश्चित हो यह जिला संयोजक चिन्ता करे सहकारिता समाज मे जुडऩे का सबसे सशक्त माध्यम है इस जिला बैठक में ओमप्रकाश शर्मा, ओमी जैन,ब्रजेश विरथरे,डॉ राकेश राठौर,हरवीर सिंह चौहान, अरविंद तोमर, डॉ तुलाराम यादव,गब्बर परिहार,ब्रजमोहन शर्मा,अनिल राठौर, मुकेश जैन,नीरज खटीक,भारतसुमंत शर्मा आदि उपस्थित हुए।







Be First to Comment