Press "Enter" to skip to content

मंडी उपाध्यक्ष कुशवाह ने किया ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा

शिवपुरी। भाजपा नेता एवं शिवपुरी मंडी उपाध्यक्ष कैलाश कुशवाह द्वारा आज पोहरी विधानसभा क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक ग्रामों का दौरा किया। श्री कुशवाह द्वारा गांव में पहुंचकर ग्रामीणों ने उनकी समस्याएं जानीं, साथ ही शासन की विभिन्न हितकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी। श्री कुशवाह ने ग्रामीणों से शासन की योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। श्री कुशवाह ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं को वह अपने स्तर पर अधिकारियों से मिलकर हल कराने का प्रयास करेंगे। विदित हो कि मंडी उपाध्यक्ष श्री कुशवाह पिछले काफी लंबे समय से पोहरी विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय हैं और उनका ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के साथ गहरा संपर्क बना हुआ है। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!