
शिवपुरी। शिवपुरी सहित अंचल में जारी भारी बारिश के बीच कई इलाकों में बाढ़ से हालात बन गए हैं। क्षेत्र में बहने वाली छोटी-बड़ी नदियां-नाले उफान पर हैं। भारी बारिश के चलते कई इलाकों में पानी भर गया है जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इधर कई इलाकों में लोग जोखिम उठाकर नदी-नाले पार करने से नहीं चूक रहे।
जानकारी के मुताबिक शिवपुरी में लगातार कई घंटों हुई भारी बारिश से शहर में तालाब जैसे हालात बन गए हैं। शिवपुरी में सुबह से जारी भारी बारिश के चलते पूरे इलाके में बाढ़ के हालात हैं। निचली बस्तियों में जहां पानी भर गया है। प्रशासन के मुताबिक उन्हें इलाकों में लगभग दो दर्जन से ज्यादा घरों में पानी भरने की शिकायत मिली है। इलाके की नदियां उफान पर हैं। शिवपुरी के बदरबास इलाके में ग्राम पंचायत मेघोना बडा में बारिश के चलते 2 कच्चे मकान ढह गए। ये मकान चंद्रभान जाटव और हरिराम जाटव नामक ग्रामीणों के बताए जा रहे हैं। दोनों ही मकान कच्चे मकान थे और लगातार भारी बारिश के चलते मकान कमजोर होकर ढह गए। हालांकि इस घटना में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई।







Be First to Comment