Press "Enter" to skip to content

अलमस्त नगर पालिका अध्यक्ष फौज लेकर सड़कों पर भ्रमण कर नागरिकों की परेशानी दूर करें -धैर्यवर्धन

शिवपुरी में आधा घंटे की बारिश में ही झांसी तिराहा, कमलागंज, पुरानी शिवपुरी, मनियर, श्रीराम कॉलोनी आदि क्षेत्रों में त्राहि त्राहि मच जाती है । भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य और पैनलिस्ट धैर्यवर्धन ने कहा कि समझ नही आ रहा है कि इस साल नाले, नाली, पुल, पुलिया की सफाई क्यों नही की गई ? शहर के मुख्य मार्ग पर भी जहां तहां पानी की नहरें दिखाई पड़ने लगती हैं । भाजपा नेता और नगर पालिका के पूर्व पार्षद धैर्यवर्धन द्वारा जानी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार स्कूली बच्चों, महिलाओं और आम लोगों को आने जाने में बेहद तकलीफ़ हो रही है । पानी की निकासी के प्राकृतिक रास्ते पूरी तरह बंद हैं । नगर पालिका अध्यक्ष अपने अधिकारी, कर्मचारी, मशीनरी और मजदूरों के साथ खुद आकर जायजा लेने के उपरांत प्रतिदिन सुबह के समय कई टीम बनाकर इन स्थानों को चिन्हित कर सफाई कार्यक्रम को अंजाम देकर बेबस जनता पर रहम करें। उन्होंने नगरपालिका प्रशासन से कहा है कि वे प्रेस नोट जारी करके जनता को बताएं कि क्या उन्होंने ऐसे वे सभी स्थान चिन्हित किये हैं और प्रतिदिन की साफ सफाई और जल निकासी की कार्ययोजना प्रस्तुत करें ।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!